{"_id":"68165a2dc552146a1e099441","slug":"free-huge-health-camp-in-pati-on-8th-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123468-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आठ को
Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी ब्लाॅक में भारतीय रेडक्रॉस की ओर से आठ मई को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र, हड्डी रोग संबंधित इलाज, महिला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, नाक, कान, गला रोग, मानसिक रोग, फिजिशियन, हृदय रोग संबंधित मरीजों को स्वास्थ्य की जांचें की जाएंगी। मरीजों को दवा वितरण के साथ रक्तदान शिविर के आयोजन के अलावा हीमोग्लोबीन, ब्लड शुगर, बीपी आदि की जांच भी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन