{"_id":"60ce33508ebc3e2ee80d4fed","slug":"four-youths-injured-in-a-car-accident-on-forti-motorway-champawat-news-hld428319120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ती मोटर मार्ग में हुई कार दुर्घटना में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्ती मोटर मार्ग में हुई कार दुर्घटना में चार युवक घायल
विज्ञापन
लोहाघाट-मायावती मार्ग में खाई में गिरी कार।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-मायावती मोटर मार्ग पर फोर्ती के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार युवक घायल हो गए हैं। जिनमें से दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत के निजी अस्पताल ले गए।
शुक्रवार की देर शाम वाहन चालक आकाश साह, दीपक शर्मा, रामू, अभि भट्ट स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 03 ए 3839 से कार से मायावती की ओर से लोहाघाट को आ रहे थे। इसी दौरान फोर्ती गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए लोहाघाट के एक निजी अस्पताल में लाया गया।
घायलों में आकाश साह और रामू की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें उपचार के लिए चंपावत के निजी अस्पताल ले गए। जबकि दीपक और अभि भट्ट को मामूली चोटें होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फोर्ती के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर पुनेठा, उमेश चंद्र, सुमित कुमार, विजय मनराल, संजय गड़कोटी, धीरज भट्ट, पुष्कर कुमार, दीपक पुनेठा, गिरीश उपाध्याय आदि ने लोनिवि से जल्द रोड को ठीक करने की मांग की है। इधर लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि मौसम सही होने के बाद सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।