फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four women from Bihar arrested on charges of fraud in tanakpur champawat

Champawat: ठगी के आरोप में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तार, जून में झांसा देकर लाखों के गहने उड़ाए थे; माल बरामद

Wed, 03 Jul 2024 12:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

टनकपुर में पुराने बर्तन को बदलने के नाम पर आधा दर्जन महिलाओं के गहनों की ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four women from Bihar arrested on charges of fraud in tanakpur champawat
ठगी के आरोप में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर में पुराने बर्तन को बदलने के नाम पर आधा दर्जन महिलाओं के गहनों की ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए है। पुलिस महिलाओं का आपराधिक इतिहास खंगाला रही है।

विज्ञापन

बता दें कि मल्ली छीनी निवासी ममता विलियम्स ने 22 जून को पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि उसके यहां एक सप्ताह से पुराने बर्तन बदलने और बेचने वाली एक महिला आ रही थी। 19 जून सुबह 11 बजे आरोपी महिला ने झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र, दो पायल चांदी, दो सोने की अंगूठी, चांदी के हाथ के कंगन ले लिया और कहा कि 21 जून को वापस आकर इसके बदले में पचास हजार रुपये और पूरा जेवर भी वापस कर देगी। तय तिथि पर आरोपी महिला नहीं आई तो पता चला कि आरोपी महिला ने गांव की ही रेवती देवी, चंपा देवी, शांति देवी, संगीता देवी समेत अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह की घटना की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: पानी की किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन; खाली बर्तनों के साथ NH किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। मामले में सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि टीम ने सोमवार को आरोपी बिहार के जिला नवादा, थाना रजौली, चित्रकोली निवासी सविता पत्नी राजदेव मल्हार, गायत्री पत्नी राजेंद्र मल्हार, आरती पत्नी नरसिंह, ममता पुत्री झमलाल को सैलानीगोठ के जंगल बारूद कोठी के पास से गिरफ्तार किया। इनमें आरोपी सविता के पास से एक मोबाइल, तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, गायत्री के पास से दो जोड़ी सफेद धातु की पायल, आरती के पास से एक पर्स, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, ममता के पास से एक छोटा पर्स,एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 380, 411, 120 (ब) भादवि की वृद्धि की गई है।

यूपी के कई शहरों के मार्गों की सीसी टीवी फुटेज खंगाली
कोतवाली की टीमों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, ऊधम सिंह नगर के मार्ग पर पड़ने वाले सीसीटीवी की मानिटरिंग की। इसके आधार पर वारदात में चार महिलाओं का होना पाया गया। इसके आधार पर सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया गया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी महिलाएं ट्रेन से आती थीं और वारदात को अंजाम देकर लौट जाती थीं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय, एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसआई ओम प्रकाश, एसआई राकेश, एसआई मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल मतलब खान, कांस्टेबल गिरीश भट्ट एसओजी, कांस्टेबल नासिर हुसैन, महिला हेड कांस्टेबल भावना, महिला हेड कांस्टेबल दीपा, महिला होमगार्ड हिमानी वर्मा, महिला होमगार्ड श्रुति पाल शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed