फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four wheeler will be found in first place in Khel Mahakumbh

खेल महाकुंभ में प्रथम स्थान पर मिलेगा चार पहिया वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four wheeler will be found in first place in Khel Mahakumbh
चंपावत में खेल मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते प्रभारी जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। 25 नवंबर से प्रारंभ होने वाले खेल महाकुंभ के तहत अंडर-21 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को चार पहिया एवं अन्य नौ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दोपहिया वाहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से राज्य के युवाओं को इलेक्ट्रानिक संस्कृति से प्ले ग्राउंड संस्कृति की ओर आकर्षिक करने के साथ न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक खिलाड़ियों का चिन्हीकरण कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रभारी जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, खेल अधिकारी आरएस धामी, ईओ अभिनव कुमार सहित सभी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed