फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   four pucca houses demolished

चार पक्के मकान ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
four pucca houses demolished
लोहाघाट में सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को ध्वस्त करती प्रशासन की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि में हो रहे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण कर बनाए जा रहे चार पक्के मकानों को ध्वस्त करने के साथ दो रेहड़ियों को भी जब्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम ने बताया कि आदर्श कॉलोनी के भेड़खान में दो मकान, पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में बनाए जा रहे दो पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के समीप पहाड़ी का खोदान कर लगाई गई रेहड़ी और केंद्रीय विद्यालय के सामने रेहड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। दोनों रेहड़ियों को जब्त कर लिया है। टीम में तहसीलदार हरीश नाथ, ईओ मो.इस्लाम, कानूनगो महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed