फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four people injured in collision between car and canter

Champawat News: कार और कैंटर की भिड़ंत में चार लोग घायल

Sat, 01 Mar 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 01 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in collision between car and canter
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बाराकोट संतोला के पास कार और कैंटर की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों का उप जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार और पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रहे कैंटर की संतोला के पास टक्कर हो गईं। इसमें कार सवार गौरव सिंह, निकिता सिंह, अंकित सिंह, अंजलि सिंह घायल हो गए। लोगों ने घायलों को कार से निकालकर निजी वाहनों से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा जहां घायलों का उपचार डॉ. करन, डॉ. दीक्षा ने किया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि चारों को सिर, पैरों में चोटें आई हैं। चारों की हालत खतरे से बाहर है। कोतवाली प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटमन्या-पांखू सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग-कोटमन्या-पांखू सड़क पर शनिवार दोपहर एक कार कोटमन्या कस्बे से कुछ दूर असंतुलित होकर खाई में गिर गई। गनीमत ये रही कि 50 फीट नीचे एक पेड़ से कार रुक गई और लोगों की जान बच गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई पहुंची है। बताया जाता है कि कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद वह कार से उतर अपने घरों को चले गए।
बता दें कि पिछले सप्ताह इस मार्ग पर एक शिक्षक की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इन दिनों कोटमन्या-पांखू सड़क पर सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते जगह-जगह में निर्माण सामग्री फैली हुई है। इसमें पूर्व में भी कई दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने सड़क का सुधार करने की मांग की है।



कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, हायर सेंटर रेफर

टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर बस्तिया के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उप जिला अस्पताल के डाॅ. मो. उमर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे सड़क हादसे में घायल चंपावत के बारदोली निवासी हेमंत जोशी (28) को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed