फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four dumper seas in illegal mud dhulan

अवैध मिट्टी ढुलान में चार डंपर सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four dumper seas in illegal mud dhulan
टनकपुर में अवैध मिट्टी ढुलान करते डंपरों को पकड़ती पुलिस। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन से मिली अनुमति की आड़ में कथित तौर पर मिट्टी के अवैध कारोबार में पुलिस ने चार डंपरों को पकड़ कर सीज किया है। बताया गया कि जिस स्थान से मिट्टी का ढुलान किया जा रहा था वहां से एसडीएम ने 15 नवंबर से मिट्टी ढुलान की अनुमति दी है।
विज्ञापन

फिलहाल डंपरों को सीज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बृहस्पतिवार को एसपी धीरेंद्र गुंज्याल टनकपुर से चंपावत की ओर जा रहे थे कि अचानक उन्होंने ककरालीगेट बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें चार डंपरों में अवैध तरीके से मिट्टी लदी मिली। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चारों डंपरों को सीज कर छानबीन की तो पता चला कि एसडीएम के स्तर से मिट्टी उठाने की अनुमति शुक्रवार यानि 15 नवंबर से थी, लेकिन अनुमति की आड़ में बृहस्पतिवार से ही मिट्टी का अवैध ढलान शुरू कर दिया गया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी ढुलान के आरोप में चार डंपरों को सीज किया गया है। मामले में कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed