फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four Dharamsala invoices on sharda in Sharda

शारदा में गंदगी करने पर चार धर्मशालाओं के चालान

Thu, 06 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 06 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four Dharamsala invoices on sharda in Sharda
शारदा घाट की धर्मशालाओं के शौचालयों की गंदगी की जांच करते मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शारदा स्नानघाट क्षेत्र में बनी धर्मशालाओं के शौचालयों की गंदगी की निकासी गंगा के रूप में पूजी जाने वाली एवं गंगा की मुख्य सहायक नदी शारदा में हो रही है। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस ने चेकिंग कर चार धर्मशालाओं के चालान किए हैं।

देश को साफ-सुधरा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के साथ ही नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए निर्मल गंगा अभियान भी शुरू किया है, लेकिन यहां पवित्र शारदा की स्वच्छता से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन भी प्रदूषित हो रही गंगा की मुख्य सहायक शारदा की स्वच्छता को लेकर लापरवाह बना है। गंदगी की निकासी शारदा में किए जाने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा और नगर पालिका की टीम ने शारदा चुंगी क्षेत्र में धर्मशालाओं के शौचालयों की निकासी की जांच की तो पाया कि गंदगी की निकासी नालियों के जरिये शारदा में की जा रही है। इस पर प्रशासन ने शारदा घाट क्षेत्र की चेकिंग की तो शारदा धर्मशाला के स्वामी मनोज मुरारी, ज्ञान कुमार राजू शुद्ध शाकाहारी भोजनालय और सुलभ शौचालय के सामने भगवत सरन शर्मा का कोर्ट चालान किया है, जबकि महाकाली धर्मशाला के स्वामी आनंदप्रकाश गुप्ता का पांच सौ रुपये का नकद चालान काटा गया। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने कहा कि इसके बाद भी गंदगी की निकासी शारदा में करते पाए गए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed