{"_id":"6862cd159016b5d447053ca3","slug":"four-day-devi-mahotsav-begins-in-kanedi-kalesan-temple-champawat-news-c-229-1-shld1019-125931-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिनी देवी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिनी देवी महोत्सव शुरू
Mon, 30 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के कनेड़ी कालेशन मंदिर में देवी महोत्सव के शुभारंभ पर स्नान करते देव डांगर। स्रोत: आयोज
तीन जुलाई को निकाली जाएगी मां भगवती की रथ यात्रा
लोहाघाट (चंपावत)। कनेड़ी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव शुरू हो गया है। देव डांगरों ने स्थानीय भीम पादुका तीर्थ में स्नान किया। मंदिर के गर्भगृह में अखंड दीप और परिसर में अखंड धुनी जलाकर महोत्सवा का शुभारंभ किया गया। तीन जुलाई को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती की निकलने वाली रथ यात्रा होगी।
सोमवार को पुरोहित हरीश चंद्र चिल्कोटी ने पूजा-अर्चना कराई। पुजारी दीप चंद्र जोशी ने गर्भगृह में पूजन किया। पुरोहितों ने मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। देव डांगरों के स्नान में भगवती के धामी डाॅ. सुधाकर जोशी, कालिका के धामी जगदीश चंद्र जोशी, कालेशन देवता के धामी दीप जोशी, गोरल देवता के धामी नरेश पांडेय, सिद्ध बाबा के धामी प्रमोद जोशी, कैलपाल बाबा के धामी प्रदीप जोशी, पंचबलिया के धामी महेश पांडेय, भूमिदार बाबा के धामी प्रकाश चंद्र जोशी और कटारीमल के धामी कैलाश चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
महोत्सव संयोजक डाॅ. सुधाकर जोशी ने बताया कि दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक शिव दत्त जोशी, दीप जोशी, आशुतोष जोशी, लोकेश जोशी, निक्कू जोशी, सुभाष जोशी, बद्रीराम, दीपक टम्टा जुटे हुए हैं। संवाद