{"_id":"58d943e84f1c1b1e0963df59","slug":"four-and-a-half-thousand-cubic-meters-of-mineral-material-seized-in-illegal-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अवैध स्टाक में ढाई हजार घन मीटर खनिज सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अवैध स्टाक में ढाई हजार घन मीटर खनिज सामग्री जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
अवैध स्टॉक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सोमवार को खनिज स्टाकों की अचानक चेकिंग कर चार अवैध स्टाकों में डंप करीब ढाई हजार घन मीटर खनिज सामग्री को जब्त किया है। प्रशासन की कार्रवाई से खनिज कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल के निर्देश पर आनन-फानन में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तैयार कर एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में खनिज स्टाकों में छापे मारे गए। ज्ञानखेड़ा, आमबाग, पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में करीब 16 खनिज स्टाकों की जांच की गई। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि कारोबारी एपी सिन्हा के ज्ञानखेड़ा स्थित एक स्टाक में 150 घन मीटर पत्थर और पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में स्थित एक स्टाक में अवैध रेत का स्टाक पाया गया है। इसके अलावा जय सिंह पाल के स्टॉक में 459 घन मीटर खनिज सामग्री, चंद्रमोहन के एक स्टाक में 1320 घन मीटर और एक में 233 घन मीटर अवैध खनिज सामग्री जब्त की गई है। ज्ञानखेड़ा में ही एक अन्य अवैध स्टाक सीज किया गया है। इस स्टाक के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। छापे में तहसीलदार आरके गौतम, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल थे।