फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four and a half crores received under CM Marginal Area Development Scheme

सीएम सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत मिली 4,5 करोड़ की राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Four and a half crores received under CM Marginal Area Development Scheme
चंपावत। जिले में पहली बार संचालित की जा रही मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (सीएमबीएडीपी) के तहत शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए साढ़े चार करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी गई है। योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से जिले के चयनित चंपावत और लोहाघाट ब्लॉकों के लिए 2.25 - 2.25 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

पहली बार संचालित की जा रही इस योजना से जहां सीमांत क्षेत्र में स्वरोजगार और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं पलायन पर अंकुश लगने के साथ ही कोरोना महामारी के कारण घर वापस लौटे प्रवासियों को घर पर ही रोकने में कामयाबी मिलेगी। सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि सीएमबीएडीपी योजना के तहत जिले से 5.71 करोड़ की कार्ययोजना में चंपावत ब्लॉक में 39 और लोहाघाट ब्लाक में 27 योजनाएं प्रस्तावित की गई थी। योजना के अंतर्गत चंपावत ब्लॉक में 39 कार्यों के लिए 294.05 लाख रुपये और लोहाघाट विकासखंड में 27 योजनाओं के लिए 277.50 लाख रुपये का आगणन तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इसके सापेक्ष दोनों ब्लॉकों के लिए 4.5 करोड़ की राशि अवमुक्त की गई है। जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि जल्दी ही कार्ययोजना के अनुसार विकास कार्यों और योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed