फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   foundation day

आंदोलनकारियों के संघर्ष को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
foundation day
लोहाघाट में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्घांजलि देते राज्य आंदोलनकारी। - फोटो : LOHAGHAT
जिले में राज्य स्थापना दिवस की 19वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों, विकासखंडों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारियों-अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से कृषि मेले के आयोजन के साथ कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराए गए। गोरलचौड़ मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम एसएन पांडेय और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद राज्य आंदोलनकारियों के संघर्षों को याद किया गया।
डीएम ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के अथक प्रयास से उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई है। इसलिए राज्य का स्थापना दिवस ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया जा रहा है। सीडीओ टीएस मर्तोलिया ने कहा बड़े संघर्षों के साथ यह राज्य मिला है, इसलिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। श्याम नारायण पांडेय ने कहा हमें शहीदों के सपनों के अनुसार उत्तराखंड बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर पांडेय ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर बाल विकास विभाग के नेतृत्व में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन नरेश पंत ने किया। वहां एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ एसके पंत, डीईओ आरसी पुरोहित, एडी डेयरी एनएस डुंगरियाल, ईई आरडब्ल्यूडी केके जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि मौजूद रहे।
विकास पुस्तिका का विमोचन
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड प्रगति पथ पर... पुस्तिका का डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने विमोचन किया। डीआईओ एनएस बिष्ट ने बताया कि पुस्तिका में प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यो के अलावा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, डीएफओ केएस बिष्ट, पीडी हरगोविंद भट्ट, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ एसके पंत, सीईओ आरसी पुरोहित, राज्य आंदोलनकारी श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, मोहन अधिकारी, राजेंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद थे।

प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
चंपावत। इस अवसर पर उत्कृष्ट स्टाल लगाने वाले पल्सों के जड़ी-बूटी कृषक लीलाधर जोशी, जय कालशन बाबा समूह ढकना, महा उज्ज्वला स्वयं सहायता समूह गोशनी, जय मां भगवती स्वयं सहायता समूह कांकड़, सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में कृषक तारादत्त फोरिया फुलारगांव, कीवी उत्पादन के क्षेत्र में कृषक चिंतामणि भट्ट, फूल उत्पादन के क्षेत्र में कृषक गोकुलानंद भट्ट और जैविक आटा उत्पादन के क्षेत्र में रौसाल के देवीदत्त भट्ट सहित अन्य प्रगतिशील किसानों को कृषि यंत्र और बीज देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्थापना दिवस पर चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पेश करतीं छात्राएं।

राज्य स्थापना दिवस पर चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती वंदना पेश करतीं छात्राएं।- फोटो : CHAMPAWAT

राज्य स्थापना दिवस में चंपावत में फैंसी ड्रेस के दौरान विचार रखती नन्हीं बालिका।

राज्य स्थापना दिवस में चंपावत में फैंसी ड्रेस के दौरान विचार रखती नन्हीं बालिका।- फोटो : CHAMPAWAT

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चंपावत में विकास पुस्तिका का विमोचन करते डीएम, एडीएम और अ

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चंपावत में विकास पुस्तिका का विमोचन करते डीएम, एडीएम और अ- फोटो : CHAMPAWAT

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अन्य लोग।

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और अन्य लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लगा जैविक सब्जी का स्टॉल।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लगा जैविक सब्जी का स्टॉल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed