{"_id":"ae36366a526096d9d55f24ddff5b76cd","slug":"foundation-day-celebrated-with-enthusiasm-in-ssb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया एसएसबी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया एसएसबी का स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी बूम ने एसएसबी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय उचौलीगोठ में छात्र-छात्राओं की खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बालक वर्ग की दौड़ में गौरव सिंह महर ने पहला, विनोद सिंह बिष्ट ने दूसरा, बालिका वर्ग में राधिका महर ने पहला, शिवानी ने दूसरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुमन महर और स्नेहा महर पहले दो स्थान पर रहे। कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर केशव राम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और मिठाई बांटी। इस मौके पर एसएसबी के मुख्य आरक्षी रोशन लाल शर्मा, जवान सुनील प्रजापति, समीर घेवडे, जगनराम, पुरणप्रकाश, मिनेश रजक, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीता देवी आदि मौजूद थे। उधर, एसएसबी की बनबसा स्थित ए कंपनी ने अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत गोद लिए थपलियालाखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने प्रभारी कमांडेंट एसडी शेरखाने के निर्देश पर स्कूली बच्चों को ट्रैकशूट, ड्रेस और मिठाई बांटी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि स्थापना दिवस पर लोगों को एसएसबी की उपलब्धियों, सेवाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही राष्ट्र सुरक्षा के बारे में भी सजग कर रही है। सीमा पर एसएसबी पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी मैत्री संबंध बढ़ाने में सहयोग दे रही है।
विज्ञापन