{"_id":"65b68f16bec22583640a3761","slug":"fortified-rice-is-nutritious-and-not-made-of-plastic-champawat-news-c-229-1-shld1009-105013-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फोर्टिफाइड चावल पौष्टिक है प्लास्टिक का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फोर्टिफाइड चावल पौष्टिक है प्लास्टिक का नहीं
Sun, 28 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में इस महीने मिलने वाले चावल में सरकार की ओर से कुपोषण जैसी बीमारी से निपटने के लिए सूक्ष्म तत्वों को सही मात्रा में मिलाया गया है। इन दिनों जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में सस्ते गल्ले की दुकान से मिलने वाले चावलों को लेकर असमंजस से स्थिति बनी हुई है। प्लास्टिक का चावल मिलाए जाने की खबर तेजी से फैल रही है जिससे कई जगह ग्रामीणों ने चावल खाना तक छोड़ दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि चावल को पकाते समय पानी डालते ही प्लास्टिक की तरह दिखने वाले चावल ऊपर तैरता दिख रहा है। इससे लोग इसे प्लास्टिक का समझकर खाने से डर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चावलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों को मिलाया गया है। इन चावलों को फोर्टिफाइड चावल कहा जाता है। फोर्टिफाइड चावल का पाउडर और विटामिन बी फोलिक एसिड और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व को सही मात्रा में मिलाकर बनाए जाते हैं जिससे कुपोषण जैसी बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि भ्रामक जानकारी से बचें।
कोट
फोर्टिफाइड चावल पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। यह सूक्ष्म पोषक तत्व प्लास्टिक चावल की तरह ही दिखते हैं। यह प्लास्टिक का चावल नहीं है। विटामिन बी-12 फोलिक एसिड और आयरन जैसे सूक्ष्म तत्वों को चावल के साथ मिलाया गया है। लोगों से अपील है कि भ्रामक खबरों से बचे और चावलों का प्रयोग करें। - रवि सनवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, चंपावत।