फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Formal closing of Maa Purnagiri fair on 15th

Champawat News: मां पूर्णागिरि मेले का औपचारिक समापन 15 को

Thu, 12 Jun 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Formal closing of Maa Purnagiri fair on 15th
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की ओर से 15 जून को मां पूर्णागिरि मेले का औपचारिक समापन कर दिया जाएगा। मेला मजिस्ट्रेट आकाश जोशी ने बताया कि 20 जून तक केवल ठूलीगाड़ से मुख्य मंदिर तक लाइटिंग, स्वास्थ्य आदि आवश्यक सुविधा ही उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम मेला मजिस्ट्रेट ने तहसील में मेले के समापन के लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम जोशी ने बताया कि मेला अवधि 15 मार्च से 15 जून तक निर्धारित की गई थी। इसमें प्रशासन की ओर से लाइटिंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई आदि की व्यवस्था की गई। मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

15 जून को मेले के औपचारिक समापन के बाद पांच दिन तक ठूलीगाड़ से मुख्य मंदिर तक लाइटिंग, भैरव मंदिर में स्वास्थ्य कैंप, सुरक्षा आदि की सुविधा रहेगी। 20 जून के बाद प्रशासन की ओर से मेले में की गई सभी व्यवस्थाएं हटा दी जाएंगी। बैठक में सीओ वंदना वर्मा, वन विभाग के तीनों रेंज के रेंजर, लोनिवि, सिंचाई, एनएचएआई, मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed