{"_id":"66d7655e05c1c73fb70d3a46","slug":"forest-workers-caught-a-pickup-full-of-wood-worth-125-lakh-champawat-news-c-229-1-shld1007-112515-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वन कर्मियों ने सवा लाख की लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वन कर्मियों ने सवा लाख की लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा
Wed, 04 Sep 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर में लकड़ी से भरा बरामद पिकअप वाहन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज की टीम ने करीब सवा लाख रुपये से अधिक कीमत की खैर, अमलतास आदि की लकड़ी से भरा पिकअप पकड़ा है। टीम ने चालक को मौके से पकड़ा और वाहन को सीज करने की तैयारी की जा रही है।
शारदा वन रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब 7:05 बजे मुखबिर की सूचना पर पूर्णागिरि विहार में दबिश दी गई। टीम ने एक खाली प्लाट में पिकअप संख्या यूपी 25 बीटी 5054 को पकड़ा और जांच की तो उसमें 12 लट्ठे खैर, चार लट्ठे सादन, चार लट्ठे अमलतास के बरामद हुए।
पिकअप चालक खटीमा निवासी आरोपी दिलशाद शाह को मय वाहन पकडा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। टीम में रेंजर जोशी, डिप्टी रेंजर मोहन राम, दरोगा महेश सिंह अधिकारी, पुष्पेंद्र सिंह राणा, यशपाल सिंह, वन बीट अधिकारी मुल्की राज शामिल रहे। संवाद