फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest soil blown mining mafia

वन विभाग की मिट्टी ले उड़ा खनन माफिया

Fri, 17 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Fri, 17 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Forest soil blown mining mafia
वन विभाग की मिट्टी ले उड़ा खनन माफिया - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम एक खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्राली से वन विभाग की मिट्टी ले उड़ा। जब तक विभाग के अधिकारियों को पता चलता, माफिया कई ट्राली मिट्टी उठा चुका था। जहां से मिट्टी का उठान किया गया है, वह स्थल बनबसा मीना बाजार स्थित वन चौकी से सटा है। ऐसे में स्थानीय वन कर्मियों को पता न चलना मामले की संदिग्धता जता रहा है।
विज्ञापन


11 जून को यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे का अतिक्रमण हटाया था। उसी दिन देर शाम से पूर्वी तराई वन प्रभाग के ट्रेनी डीएफओ अमित कुंवर (आईएफएस) ने भविष्य में अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए सड़क किनारे अपनी भूमि पर गहरी नाली खुदान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


नालियों से निकाली गई मिट्टी वहीं सड़क किनारे जमा की गई, ताकि अतिक्रमण न हो सके, लेकिन बृहस्पतिवार को एक खनन माफिया वन विभाग की उस मिट्टी को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ले गया। वन विभाग के अधिकारियों को जब तक इसका पता चलता, खनन माफिया कई ट्राली मिट्टी वहां से ले उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी तराई वन प्रभाग के ट्रेनी डीएफओ कुंवर ने बताया कि वन कर्मियों को मिट्टी न उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिवस मिट्टी उठाने वाले का पता करने को भी कहा गया है। कहा कि भविष्य में वहां से मिट्टी उठाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed