फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest fire safety seminar held in Purnagiri, Bastia, Devidhura

Champawat News: पूर्णागिरि, बस्तिया, देवीधुरा में हुई वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी

Mon, 05 Feb 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Forest fire safety seminar held in Purnagiri, Bastia, Devidhura
चंपावत के ब​स्तिया में वन अ​ग्नि सुरक्षा गोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद
चंपावत/पूर्णागिरि। वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को पूर्णागिरि और बस्तिया में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। वनों को आग लगने से बचाने के लिए आम जनमानस से अपील की गई। इसके साथ ही जंगलों में आग लगने से वन संपदा को होने वाले नुकसान और बेजुबान जंगली जानवरों, पशु पक्षी, कीट पतंगों को भारी हानि होने तथा पर्यावरण को हानि होने की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र लाल सहित ग्रामीण और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, टनकपुर में उप वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र लाल ने ग्रामीणों और दुकानदारों को मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम, आग से वन संपदा को होने वाले नुकसान, वन्य जीवों और पर्यावरण को होने वाली हानि से अवगत कराया। चंपावत के देवीधुरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी कर लोगों से वनों में आग न लगाने की अपील की गई। सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत ने छात्र-छात्राओं को मानव वन्य जीव संरक्षण और वनों को आग से बचाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed