फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Champawat

आग की चपेट में आई ढाई हेक्टेयर वन संपदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Champawat
देवीधुरा क्षेत्र में लगी जंगल की आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गर्मी और तपिश से जंगल की आग अनियंत्रित होती जा रही है। बीते 24 घंटों में जिले में आग की सात घटनाओं में ढाई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सकेदना, मछियाड़, पूर्वी तल्लापाल विलौन आदि जंगलों को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चंपावत वन प्रभाग के डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि बूम, भिंगराड़ा, देवीधुरा वन क्षेत्र में आग लगने की कुल सात घटनाओं में ढाई हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चंपावत जिले में इस साल हो चुकी आग की 19 घटनाओं में 17 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बापरू में छात्रों को जागरूक किया
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बापरू के छात्र-छात्राओं को जंगलों में आग लगने के कारण और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी ने जल जनित पौधे लगाकर जंगल को आग से बचाने के तरीके बताए। छात्र-छात्राओं से गांव के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस दौरान पोस्टर, निबंध, भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में देवराज ओमरे भरत कुमार, प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण चंद्र जोशी, वंदना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed