{"_id":"625c54d68a9e2f6a7e584c49","slug":"forest-fire-in-champawat-champawat-news-hld459778956","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलौन के जंगल तक पहुंची खेत की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलौन के जंगल तक पहुंची खेत की आग
विज्ञापन
चंपावत शहर के पास तिलौन के वन क्षेत्र में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/पाटी। चंपावत जिले के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में दो हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आए। चंपावत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास के कुछ खेतों में खरपतवार को नष्ट करने के लिए लगाई आग पास के जंगल तक पहुंच गई। इससे करीब आधा हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
उपराजिक बीएम टम्टा ने बताया कि शनिवार देर रात तिलौन-मानेश्वर के पास भड़की इस आग को बुझाने में वन महकमे की टीम को एक घंटे से अधिक का समय लगा। दियूरी और चौड़ा राजपुरा, लधिया घाटी के जंगलों में भी छिटपुट आग लगी। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने आग को फैलने से रोका।
बूम रेंज के जड़ियाखाल साल के जंगलों में सुबह आग लग गई। क्रू स्टेशन और बूम रेंज की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया लेकिन तब तक एक हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हो गया। इधर पाटी क्षेत्र में पटनगांव और चौड़ासौन के जंगलों में भी आग लगी। इस घटनाओं से चिंतित लोगों ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने की मांग की है।