{"_id":"5a17058c4f1c1bc45b8b8030","slug":"forest-department-planted-ten-cameras-and-two-cages","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने दस कैमरे और दो पिंजरे लगाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने दस कैमरे और दो पिंजरे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कैमरे लगाने से पूर्व उन्हें चैक करती वनविभाग टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा रेंज के जंगल में एक महिला को बाघ द्वारा मारने की घटना के बाद वन विभाग हरकत में आया है। वन विभाग ने घटना वाले जंगल के क्षेत्र में दस सीसी कैमरे लगाने के साथ ही दो पिंजरे रख दिए हैं। वन विभाग पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये देने की भी पेशकश कर रहा है। महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर परिजनों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
नायकगोठ गांव की महिला हेमा देवी (45) पत्नी मोहन सिंह को बुधवार को बाघ ने मार दिया था। हेमा देवी टनकपुर से लगे वन विभाग के हल्द्वानी शारदा रेंज (जो पूर्णागिरि मार्ग से करीब एक किमी दूरी पर स्थित है) ककराली बीट के जंगल में चारा लेने गई थी। चारा काटते समय उस पर बाघ ने अचानक झपट्टा मारा और उसे खींचकर ले गया था। वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना वाले क्षेत्र के आसपास बाघ की गतिविधियों को जानने के लिए 10 सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं। बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वन विभाग मृतका के पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देगा। बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड की प्रतियां विभाग को उपलब्ध होने के बाद उसके पति को चेक द्वारा मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। रेंजर गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि बाघ पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। सुरक्षा के तहत वन विभाग के कर्मियों की ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। एसडीओ ने सुरक्षा के तहत ग्रामीणों से अपील की है कि वे घने जंगलों में न जाएं। उन्होंने गांव से सटे जंगलों में भी अकेले नहीं जाने का अनुरोध किया है।