{"_id":"592861b84f1c1b3c65535e5b","slug":"for-three-days-the-night-of-darkness-is-passing-through-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं गागर के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं गागर के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Fri, 26 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाटी विकासखंड के दूरस्थ गांव गागर के लोग बीते तीन दिनों से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम द्वारा आपूर्ति सुचारु न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में नारेबाजी कर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शीघ्र व्यवस्था सुचारु न करने पर चंपावत डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार गागर गांव में बुधवार सुबह 8 बजे से आधे क्षेत्र की बिजली एकाएक गुल हो गई। गांव के लोगों ने फोन कर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी थी। लेकिन बिजली शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में जोरदार विरोध जताया। ग्रामीण चंद्रशेखर उपाध्याय, केशव दत्त जोशी, परमानंद उपाध्याय, जीवन जोशी, रमेश, दीपक, प्रेम बल्लभ, बबलू आदि का कहना है कि करीब एक माह पूर्व विभाग ने गांव में बिजली के तार और खंभे बदलने का काम किया था। जिसके बाद से ही अमूमन हर तीसरे दिन गांव में बिजली व्यवस्था ठप हो रही है।
ग्रामीणों ने गांव की बिजली व्यवस्था सुचारु न करने पर जिला मुख्यालय स्थिति डिवीजन कार्यालय जाकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इधर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड लोहाघाट के उपखंड अभियंता एचएस सौन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही विभाग के कर्मचारियों को केबल बदलने के लिए गागर गांव भेज दिया गया है। शनिवार सुबह तक बिजली व्यवस्था सुचारु करा ली जाएगी।