फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   For polling stations began to become the stuff pack

मतदान केंद्रों के लिए सामान के पैकेट बनने लगे 

Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
For polling stations began to become the stuff pack
अमरोहा विधानसभा सीट - फोटो : SELF

चंपावत। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिले की दोनों विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए 320 मतदेय स्थलों में चुनाव में प्रयुक्त होने वाली लेखन आदि सामग्री के 400 पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। इसमें चुनाव से संबंधित 132 सामग्रियां पैक की जाएंगी। शिक्षा भवन के सभागार में लेखन सामग्री प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, नोडल अधिकारी सत्यनारायण, जीबी जोशी के नेतृत्व में पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जिनमें मोमबत्ती, लाख, पेन, धागा, रस्सी, स्केल से लेकर सभी निर्धारित सामग्री पैक की जा रही है। पैकिंग कार्य में ललित मोहन चतुर्वेदी, रवींद्र पांडेय आदि सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के पास सात वाहन हैं। नामांकन पत्र के समय दिए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास दो तोला सोना सहित 4.48 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास दस तोला सोने सहित 3.68 लाख रुपए की संपत्ति है। 66 हजार रुपए की अपनी, चार हजार रुपए की पत्नी की नगदी है। गैर कृषि भूमि 30 लाख रुपए है, जबकि खेती योग्य जमीन पत्नी की मिलाकर 28 लाख रुपए कीमत की है। बैंक सहित विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से 72.52 लाख रुपए का कर्ज है। उनके खिलाफ एक मुकदमा विचाराधीन है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है।

विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा प्रत्याशी और विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की संपत्ति विधायक बनने के बाद पांच सालों में घट गई हैं। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में दिए हलफनामे में विधायक ने अपनी चल संपत्ति 55 लाख 76 हजार रुपए बताई थी, जबकि अचल संपत्ति 20 लाख रुपए थी। पहले उनके पास दो जेसीबी, 99 हजार रुपए वार्षिक एलआईसी की किश्त, जबकि 60 हजार रुपए की एनएससी थी। पहले विधायक की पत्नी के नाम हल्द्वानी में मकान था लेकिन अब बाहरी स्थानों पर उनका कोई मकान नहीं है, लेकिन 2017 विधानसभा चुनावों में विधायक की ओर से दिए गए हलफनामे में उनके पास 24 लाख 68 हजार 863 रुपए की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि विधायक की पत्नी के पास 63 लाख 24 हजार 701 रुपए, बच्चों के पास कुल दो लाख 46 हजार रुपए की चल संपत्तियां हैं। विधायक ने अपनी सालाना आय एक लाख 24 हजार 301 रुपए बताई है जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय सात लाख 73 हजार 516 रुपए है। विधायक के पास 21 लाख, उनकी पत्नी के नाम 35 लाख रुपए की अचल संपत्तियां हैं। विधायक के पास बैंक लोन 11 लाख 83 हजार रुपए, उनकी पत्नी के नाम 47 लाख 99 हजार 764 रुपए का लोन है। विधायक के पास सोने के कोई आभूषण नहीं हैं, जबकि उनकी पत्नी पत्नी के पास 10 तोला सोना, 400 ग्राम चांदी के आभूषण हैं। विधायक की कोई एलआईसी नहीं है, उनकी पत्नी की पांच लाख रुपए की एलआईसी है, जिसका सालाना प्रीमियम 39 हजार 949 रुपए है। विधायक के पास एक सिविक कार, इनोवा कार है, जबकि उनकी पत्नी के नाम दो जेसीबी, एक स्कूटी, एक कार है। विधायक के पास 10 मुट्ठी खरीदी, चार नाली पैतृक भूमि है, जबकि उनकी पत्नी पत्नी के नाम तीन नाली ढाई मुट्ठी जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed