Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   For details of efforts made for self-employed

स्वरोजगार के लिए किए प्रयासों का ब्यौरा मांगा

Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
For details of efforts made for self-employed
अपर सचिव पंकज पांडेय के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत। अपर सचिव रोजगार सृजन और सूचना महानिदेशक पंकज पांडेय ने स्वरोजगार के लिए विभिन्न विभागों की ओर से जिला स्तर पर किए गए प्रयासों का ब्यौरा तलब किया है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम और सीडीओ से बेरोजगारों को दिए गए प्रशिक्षणों, बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई वित्तीय सहायता, स्वरोजगार प्राप्त लोगों की संख्या, वर्ष 2018-19 में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रस्ताव और प्रशिक्षण दिए जाने वाले लोगों की सूची जिला सेवायोजन अधिकारी को एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 को सरकार की ओर से रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष में सरकारी माध्यम से केवल निजी क्षेत्र में दिये जा रहे स्वरोजगार, रोजगार की गणना की जानी है। उन्होंने कहा कि सरकारी रोजगार से अलग स्वरोजगार में वित्तीय रूप से मजबूत होने की व्यापक संभावनाएं को देखते हुए लोगों को, खासकर युवाओं को इस ओर प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए बीडीसी बैठकें, जनता दरबार, जन सुनवाई दिवस, विकासखंड दिवस आदि का भरपूर उपयोग करें। जिससे युवा बेरोजगार स्वरोजगार के लिए आगे आ सकें। उन्होंने जिलों में किसी उद्योग, क्षेत्र को विशेष सहायता की आवश्यकता होने पर उसका विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, डीएचओ एनके आर्या, जीबी जोशी, कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, मत्स्य निरीक्षक त्रिभुवन मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed