फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Footwall

अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Footwall
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता में मंथन क्लब दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पेनल्टी शूट आउट में गए मुकाबले में दिल्ली के गोलकीपर अभिषेक ग्वालियर की राह में चट्टान की तरह खड़े रहे और तीन गोल बचाए। नतीजतन इस प्रतियोगिता से ग्वालियर का 4-2 से मिली हार के साथ पैकअप हो गया।
विज्ञापन

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए संघर्षपूर्ण मैच में दोनों टीमों ने शुरू से आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से ठीक एक मिनट पहले ग्वालियर के कमलेश ने गोलपोस्ट में गेंद डालकर अपनी टीम को दिल्ली पर 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के दूसरे हाफ के 34 मिनट तक दिल्ली की टीम गोल के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

मैच समाप्ति को 11 मिनट शेष थे तभी मंथन क्लब दिल्ली के दिवास ने गोल करके स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। निर्धारित समय के भीतर दोनों ही टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं तो मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। दोनों टीमों को 5-5 पेनल्टी मिले, जिसमें मंथन क्लब दिल्ली ने चार और ग्वालियर ने दो गोल दागे। मैच के रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन कुंदन सिंह और मनोज रहे। ऑफिशियल संदीप पोखरियाल थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान उत्तराखंड फुटबॉल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, जिला फुटबॉल संघ सचिव संजय साह, चंपावत व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, विकास साह, आयोजक नरेंद्र लडवाल, डॉ. महेश ढेक, गणेश महराना, महेश जोशी, देवीलाल वर्मा, नीरज जोशी, डॉ. भुवन जोशी, जितेंद्र साह, नरेश जोशी, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, महेंद्र बोहरा, विक्की चौधरी, बीसी राय, सुभाष तड़ागी, प्रदीप बोहरा, मुन्ना राय, दिनेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed