{"_id":"652997bab545b906840ba1c3","slug":"football-match-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-2573-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पिथौरागढ़ बना अंडर-14 चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पिथौरागढ़ बना अंडर-14 चैंपियन
Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की फुटबाल टीम ट्राफी के साथ। संवाद
चंपावत/पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में पिथौरागढ़ चैंपियन बना। एसएसबी के खेल मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ ने शानदार खेल दिखाते हुए महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज देहरादून को 4-1 से हराया। एसएसबी के कमांडेंट अमित कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
मेजबान चंपावत को हरा नैनीताल तीसरे नंबर पर रही। रेफरी और लाइनमैन कमलेश जोशी, अमित रावत और करन पटवा थे। शिक्षक अमित वर्मा, राम लखन, अमन शर्मा, प्रियांशु, महेश तिवारी आदि ने आयोजन में सहयोग किया। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट चंद्रशेखर पाटिल, नितिन कुमार, सहायक कमांडेंट जसपाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
टीम के मुख्य प्रभारी अनिल पुनेठा ने बताया कि अंडर-17 में पिथौरागढ़ जिले की टीम उपविजेता और अंडर-19 वर्ग में चौथे स्थान पर रही। इस पर विजय सौन, मनोज वर्मा, अशोक ठकुराठी, कोच भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती आदि ने खुशी जताई।