{"_id":"66e7de82996dceb01a008dfb","slug":"food-department-distributed-relief-material-to-families-in-lohaghat-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lohaghat: आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री; DM ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lohaghat: आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ, खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री; DM ने दिए निर्देश
Mon, 16 Sep 2024 01:00 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:00 PM IST
सार
Lohaghat News: नेपाल सीमा से लगे रौसाल क्षेत्र के ग्राम सभा कमलेड़ी के तोक सिरोड़ी, मटियानी के तोक नकैला एवं पासम में खाद्य विभाग एवं जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने परिवारों को बांटी राहत सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे रौसाल क्षेत्र के ग्राम सभा कमलेड़ी के तोक सिरोड़ी, मटियानी के तोक नकैला एवं पासम में खाद्य विभाग एवं जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे के दिशा निर्देशन में आपदा से प्रभावित ग्रामीण परिवारों को कंबल, किचन सेट, तिरपाल, मास्क, ब्लीचिंग पावडर, क्लोरिन, खाद्य सामग्री आदि वितरित की गई।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Exclusive: गौलापार क्रिकेट स्टेडियम से छिन सकता है अंतरराष्ट्रीय का तमगा, जमीन बहने से तय मानक से कम हुई भूमि
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में उनकी सुध लेकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर खाद्य पूर्ति विभाग से चंद्रकला चतुर्वेदी, कानूनगो महेंद्र सिंह चौड़िया, राजेंद्र नाथ, नीरज कुमार, दिनेश चंद्र चौबे नवीन पाण्डेय, कैलाश चंद्र चौबे, रेडक्रॉस समिति, चंपावत के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, हरीश पांडे, हरीश भट्ट ने सहयोग किया। इसके अलावा अद्वैत आश्रम मायावती की ओर से भी इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन