{"_id":"6564bbbf5f6065b931053ff4","slug":"folk-artists-presented-cultural-programs-and-enthralled-the-audience-champawat-news-c-229-1-shld1009-3621-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा
Mon, 27 Nov 2023 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा पर लगे नगरूघाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
लोहाघाट (चंपावत)। भारत नेपाल सीमा पर नागार्जुन मंदिर में आयोजित नगरूघाट मेला सोमवार को संपन्न हो गया। वैकुंठ चतुर्दशी को लगे मेले में भारत और नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने नागार्जुन बाबा का आशीर्वाद लिया।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अध्यक्षता और मुख्य संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र पांडेय के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि चांद बोहरा और विशिष्ट अतिथि भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर ने किया। विधायक प्रतिनिधि ने मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
रविवार को रात भर यहां के सल्टा, बगोटी और जमरसों गांवों के चार देवरथों और लेटी, पासम, सुनकुरी, मजपीपल आदि गांवों के जत्थों ने बारी बारी से मंदिर की परिक्रमा की। इस मौके पर महामंगलेश्वर लोक सांस्कृतिक दल बिरगुल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। खेती गांव के नारायण दत्त पुनेठा परिवार की ओर से भंडारा किया गया। मेला समिति के सचिव कमल बोहरा और प्रबंधक विक्रम सिंह सामंत ने अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह प्रथोली, दिनेश बिष्ट, माधो सिंह अधिकारी, हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह अधिकारी, एपी जोशी, पंडित रेवाधर कलोनी आदि मौजूद थे। संवाद