Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fog prevailed in Banbasa and cold winds blew in Champawat.

Champawat News: बनबसा में छाया रहा कोहरा तो चंपावत में चली सर्द हवाएं

Fri, 02 Jan 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in Banbasa and cold winds blew in Champawat.
बनबसा/चंपावत। साल के पहले दिन हल्की धूप के बाद दूसरे दिन बनबसा में कोहरा छाया रहा।। इससे ठंड काफी बढ़ गई। लोगों को दिकतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बनबसा में न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

चंपावत मुख्यालय में सुबह मौसम एकदम साफ रहा। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दोपहर बाद हल्के बादल छाने लगे। करीब दो बजे बाद सर्द हवाएं चलने लगी। इससे ठंड का एहसास अधिक हुआ। ठंड अधिक होने के चलते लोगों को दस्ताने पहनने पड़े। शाम होते-होते ठंड और अधिक बढ़ गई। नगर के मोटर स्टेशन में पालिका की ओर से जलाए गए अलाव ने लोगों को राहत दी। राहगीरों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों ने अलाव का सहारा लिया। शाम को नगर का अधिकतम तापमान छह और न्यूनतम दो डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed