फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Flood in Banbasa

बाढ़ से निजात दिलाओं डीएम साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Flood in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज गांव को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। लिखा कि बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से बमनपुरी गांव बाढ़ग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामप्रधान ने लिखा है कि पिछले वर्ष दिसंबर और इस साल छह जून को एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव में बाढ़ आने के कारणों से अवगत कराते हुए निदान की मांग की गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कारगर कदम नहीं उठाया। कहा कि पेट्रोलपंप के निकट ग्रामीण संपर्क मार्ग पर एक पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और पुलिया का मुहाना कम होने से पर्याप्त पानी निकासी नहीं होता है। इस कारण गांव में बाढ़ आती है। इसके अलावा शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर स्कूल के समीप पुलिया नहीं होने से भी बमनपुरी में बाढ़ आती है। बताया कि पिछले दो दिनों की वर्षा ने बमनपुरी में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए, जिससे बरसाती पानी ग्रामीणों के घरों में प्रवेश करने के अलावा खेतों में खड़ी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पेट्रोलपंप के निकट की पुलिया के मुहाने को बड़ा करने, पंप के समीप से गांव के संपर्क मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया को नया बनाने और विद्यामंदिर स्कूल के निकट एक नई पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed