{"_id":"5e306ce98ebc3e4aeb5a4ef1","slug":"five-injured-champawat-news-hld3712871142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मकान का पाल गिरने से पांच महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मकान का पाल गिरने से पांच महिलाएं जख्मी
विज्ञापन
जख्मी पिरोजी देवी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नरसिंह डांडा गांव में पुराने दो मंजिले मकान का पाल (मिट्टी का फर्श) भरभराकर गिर गया। इससे पांच महिलाएं चोटिल हो गईं जिन्हें यहां जिला अस्पताल में लाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। ये महिलाएं गांव में एक बुजुर्ग की मौत पर शोक जताने गईं थीं।
जानकारी के मुताबिक नरसिंह डांडा में अकेले रहने वाले छत्तर राम (75) की सोमवार रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव के लोग मंगलवार को नरसिंह डांडा पहुंचे। इस बीच, तेज बारिश होने पर गांव के लोग इस पुराने मकान के दो मंजिले में चले गए। 30 से अधिक लोगों की भीड़ के चलते दोमंजिले का पाल (मिट्टी का फर्श) भरभराकर गिर गया। इससे पांच महिलाएं चोटिल हो गईं।
घायलों में पिरोजी देवी (50) पति गणेश राम, देवकी देवी (49) पति नाथ राम, गोमती देवी (51) पति प्रेम राम, मीना देवी (40) पति मनोहर लाल और हरू देवी (52) पति जगदीश राम शामिल हैं। इन सभी घायल महिलाओं को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकेश ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। अलबत्ता अभी देखरेख के लिए उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है।

जख्मी हरू देवी।- फोटो : CHAMPAWAT

जख्मी मीना देवी।- फोटो : CHAMPAWAT

नरसिंह डांडा की गोमती देवी।- फोटो : CHAMPAWAT

रसिंह डांडा में मकान ढहने से जख्मी देवकी देवी।- फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन