{"_id":"5da9e94c8ebc3e014c4b727f","slug":"five-hospitals-got-5-oximetry-kits-champawat-news-hld3609167104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों को मिलीं 5 ऑक्समेटरी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों को मिलीं 5 ऑक्समेटरी किट
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में फार्मासिस्ट मुकुल राय को सम्मानित किया गया।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही अग्रणी संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित लाइफ बाक्स पल्स ऑक्समेटरी कार्यशाला में जिले के विभिन्न अस्पतालों से आए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने शिरकत की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया गया।
डीएम एसएन पांडेय ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए चिकित्सकों से अपने पेशे के प्रति ईमानदारी बरतने और मरीजों के प्रति संवेदनशील होने का आह्वान किया। कहा कि डॉक्टरों के व्यवहार से मरीज डिप्रेशन से बाहर निकल जाता है।
मुंबई से आए अग्रणी संस्था के डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. मिथिलेश साह ने पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों को आपात समय में पल्स ऑक्समेटरी के प्रयोग से मरीजों की जान बचाने के विषय में जानकारी दी। इस दौरान जिला अस्पताल के साथ लोहाघाट, टनकपुर, पाटी, बाराकोट के अस्पतालों को 5 पल्स ऑक्समेटरी किट प्रदान किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने संसाधनों की कमी के बाद भी पर्वतीय जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे सफल आपरेशनों का उल्लेख किया। डॉ. सुशील शर्मा ने आपरेशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
कार्यशाला में चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, पाटी, बाराकोट के अलावा नैनीताल जिले के विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। अग्रणी संस्था के गंगा सिंह बिष्ट ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रभारी सीएमएस डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, मुकुल राय आदि मौजूद रहे।