फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five employees of a hospital found missing

औचक मुआयने में गायब मिले अस्पताल के पांच कर्मी

Tue, 28 May 2019 11:05 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 28 May 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five employees of a hospital found missing
औचक निरीक्षण के दौरान लोहाघाट सीएचसी की व्यवस्थाओं की चिकित्साधीक्षक से जानकारी लेते सीएमओ डा.आरपी खंडूरी। - फोटो : अमर उजाला
 बिना किसी सूचना के गायब मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पांच कर्मियों पर गाज गिरी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी ने औचक निरीक्षण में गायब मिले पांचों कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सीएमओ ने सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। तो बिना किसी सूचना के पांच कर्मी अस्पताल से गायब मिले। 
विज्ञापन


सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह को गैर जाहिर मिलने सभी पांचों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। सीएमओ ने मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं देने, दवा न होने पर जन औषधि केंद्र से दवा लिखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि बाजार से दवाएं लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सामान्य तौर पर अस्पताल में चार डॉक्टर और इमरजेंसी में दो डॉक्टर तैनात करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर, शौचालय और वार्डो में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएमओ खंडूरी ने बताया कि लोहाघाट सीएचसी में दो और डाक्टरों (डॉ.जितेंद्र जोशी और डॉ.मनीष बिष्ट) को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed