फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five councilors nominated in four bodies of Champawat district

चंपावत जिले की चार निकायों में पांच सभासद नामित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five councilors nominated in four bodies of Champawat district
चंपावत। चंपावत जिले की चार नगर निकायों में पांच सदस्यों को नामित किया गया है। शनिवार को शासन ने ये सूची जारी की। नामित पांच सदस्यों में दो महिलाएं हैं। दोनों नामित महिलाएं पूर्व में नगर निकायों की निर्वाचित सदस्य भी रह चुकी हैं। जबकि शेष तीनों सभासद पहली बार सदस्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

युवा उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश पांडेय को चंपावत नगर पालिका का सदस्य नामित किया गया है। भाजपा की नीतियों और विधायक कैलाश गहतोड़ी की नजदीकियों के चलते उन्हें ये ओहदा दिया गया है। इसी तरह टनकपुर में सभासद नामित किए गए केदार दत्त जोशी भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रहने के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जबकि कलावती कापड़ी 1998 से 2003 तक निर्वाचित सभासद रही हैं।
विज्ञापन

वहीं लोहाघाट नगर पंचायत की नामित की गई सभासद रेणु गड़कोटी भी 2013 से 2018 तक निर्वाचित सभासद रही हैं। जबकि बनबसा नगर पंचायत के नामित सदस्य संजय ठाकुर युवा व्यापारी होने के अलावा भाजपा मंडल महामंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय: नामित सदस्य
चंपावत: कैलाश पांडेय
लोहाघाट: रेणु गड़कोटी।
बनबसा: संजय ठाकुर।
टनकपुर: केदार दत्त जोशी और कलावती कापड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed