{"_id":"67c49eb8835861a4ee088a4d","slug":"fitness-of-vehicles-is-not-accepted-in-private-hands-champawat-news-c-229-1-shld1026-120714-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वाहनों की फिटनेस निजी हाथों में स्वीकार नहीं
Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में टैक्सी वाहन स्वामियों और टैक्सी चालकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निजी हाथों में वाहनों की फिटनेस उन्हें बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को पुल्ला बाराकोट सड़क पर कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि यह टैक्सी चलाने वालों पर एक भार के समान है। ऋण लेकर टैक्सी संचालन करने वालों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कभी गाड़ियों का टैक्स बढ़ता है। कभी इंश्योरेंस बढ़ता है और फिर परिवार का लालन पालन करना होता है। उन्होंने पूर्व की भांति ही वाहनों की फिटनेस कराने की मांग की है। प्रदर्शन में पवन सिंह, जगदीश सिंह, गिरधर सिंह, आरएस बिष्ट, जगदीश मेहता, जगत सिंह रावत, राजू राय आदि शामिल रहे।