{"_id":"650f27ad08ce0ac14c0cb219","slug":"fishing-competition-to-be-held-in-chuka-from-27th-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-1091-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चूका में 27से होगी मत्स्य आखेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चूका में 27से होगी मत्स्य आखेट प्रतियोगिता
Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर शारदा नदी के चूका क्षेत्र में 27 सितंबर से शुरू हो रही अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग मीट (मत्स्य आखेट प्रतियोगिता) की तैयारी शुरू हो गई है। एसडीएम आकाश जोशी ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। प्रतियोगिता में देश-विदेश के 24 से एंगलर प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर खेल विभाग की ओर से शारदा के चूका क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय एंगलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इससे पूर्व पंचेश्वर क्षेत्र में सरयू और महाकाली नदी में कई बार मत्स्य आखेट प्रतियोगिता हो चुकी है। इस बार पहली बार चूका में इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
शुक्रवार की देर शाम एसडीएम ने अधिकारियों बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, बूम के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन, लाइफ इन एडवेंचर के प्रबंधक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इनसेट
-राष्ट्रीय रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी होगी
सीमांत चूका क्षेत्र में मत्स्य आखेट प्रतियोगिता के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की रीवर राफ्टिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से 27 से 29 सितंबर तक चूका से बूम तक महाकाली नदी में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके लिए अब तक 170 राफ्टर पंजीकरण करा चुके हैं।