फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fish Pond in Champawat

Champawat News: मछली पालन के लिए जरूरी नहीं तालाब... मकान की छत के टैंक में भी पाली जा सकेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fish Pond in Champawat
लोहाघाट के मंगोली का मछली तालाब। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अब शहरी क्षेत्र के लोग घर के आंगन या मकान की छत पर भी टैंक बनाकर मछली का पालन कर सकेंगे। चंपावत जिले में बायोफ्लॉक तकनीक से मछली पालन की कवायद शुरू हो रही है। मत्स्य विभाग इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट बना रहा है। इसके तहत कम जगह और कम पानी के उपयोग से अधिक मुनाफा लिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आधुनिक तकनीक से मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग साढ़े सात लाख रुपये से यह प्रोजेक्ट बना रहा है। इसके लिए बायोफ्लॉक तकनीक के तहत खुले टैंक में मछली पाली जाएगी। टैंक दस हजार लीटर क्षमता का बनाया जाएगा। कम वजन के इस टैंक को आंगन या मकान की छत पर भी बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

योजना के प्रोत्साहन के लिए 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उत्पादक को इसकी लागत साढ़े सात लाख रुपये के बजाय सिर्फ चार लाख पड़ेगी। नियमित रूप से पानी न बदलने, मछली के आहार में कम खर्च की वजह से इसमें लागत भी कम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा फायदा
इस नई तकनीक से सालभर में तीन से पांच क्विंटल मछली का उत्पादन किया जा सकता है। यानी 1,20,000 रुपये से दो लाख रुपये सालाना की बिक्री से करीब 48,000 से 80,000 रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकेगा।
चंपावत में परंपरागत शैली के 489 मछली तालाब
चंपावत। जिले में मत्स्य पालन परंपरागत तरीके से ही होता है। अभी जिले में 489 मछली तालाब हैं। मत्स्य विभाग के मुताबिक पिछले साल इन तालाबों से 348 किसानों ने 262 क्विंटल मछली का सालभर में उत्पादन किया था। मछलियों की बिक्री से एक साल में करीब एक करोड़ रुपये की आय हुई थी। इस बिक्री से मछली उत्पादक को करीब 40 प्रतिशत मुनाफा होता है।
ऐसे काम करेगी बायोफ्लॉक तकनीक
इस तकनीक में बायोफ्लॉक नाम के बैक्टीरिया का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले मछलियों को टैंक में डाला जाता है, फिर मछलियों को खाना दिया जाता है। मछलियां जितना खातीं हैं, उसका करीब 75 प्रतिशत मल के रूप में निकालतीं हैं। बायोफ्लॉक बैक्टीरिया इसी अपशिष्ट को प्रोटीन में बदल देता है। इस प्रोटीन को मछलियां खातीं हैं।

तकनीक के लाभ
-टैंक का पानी साफ रहता है।
-मछलियों के बीमार होने के खतरे कम होते हैं।
-तालाब की जरूरत नहीं है।
-टैंक में रोज पानी बदलने की जरूरत नहीं होती।
इस वर्ष एक मत्स्य पालक को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ कम लागत में अधिक मुनाफे के अलावा शहरों और कम जगह में भी मत्स्यपालन मुमकिन होगा।
- संजीव कुमार, मत्स्य निरीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed