फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First corona positive person died in Haldwani

डैंसली के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हल्द्वानी के अस्पताल में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
First corona positive person died in Haldwani
डैंसली के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हल्द्वानी में मौत चंपावत जिले में मौत का पहला मामला मुंबई से आया था डैंसली गांव का यह व्यक्ति हल्द्वानी में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,स्चंपावत। कोरोना संक्रमण से चंपावत जिले में पहली मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि लोहाघाट के डैंसली गांव के 42 साल के इस युवक ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मौत की वजह फेफड़ों में पानी भरना बताया। यह युवक मुंबई से 17 मई को 16 अन्य लोगों के साथ लोहाघाट आया था। मौत की खबर लगने पर सुबह ही चचेरे भाई चंदन सिंह व गोविंद सिंह हल्द्वानी पहुंचे, जहां मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। डैंसली गांव का यह युवक 24 मई को कोरोना पॉजिटिव आया था, जिसे सांस लेने में दिक्कत होने पर 25 मई की शाम को जिला अस्पताल से हल्द्वानी भेजा गया था, जहां वह आईसीयू में था। मंगलवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि युवक को पहले से ही किडनी संबंधी दिक्कत भी थी। डैंसली के इस व्यक्ति के संपर्क में आया एक और शख्स सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आया है। चंपावत जिले में अब तक 531 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 33 पॉजिटिव और 373 निगेटिव आए हैं, जबकि 125 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
---::: मुंबई में डेढ़ दशक से कर रहा था ड्राइविंग : लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाला 42 साल का शख्स अपने परिवार का अकेला कमाऊ था। बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी व दो छोटे बेटे हैं। इसके अलावा तीन विवाहित बहनें हैं। 15 साल पूर्व मुंबई गया यह शख्स वहां ड्राइविंग करने लगा। लॉकडाउन के दौरान दो महीने तक मुंबई में अपने कमरे में बंद था। आवाजाही में रियायत मिलने के बाद तीन दिन में 2.10 लाख रुपये में वाहन बुक करा 17 लोगों के साथ 18 मई को लोहाघाट पहुंचा था। बुखार की शिकायत होने पर युवक को क्वारंटीन सेंटर से 22 मई को लोहाघाट आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया था। यह शख्स हर साल देवीधार मेले में आता था। पिछले साल जुलाई में भी आया था। मौत से परिवार में मातम है, तो गांव में भी शोक की लहर। लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के 20 अधिकारियों की सैंपलिंग हुई ::: चंपावत। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत होने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि अब एहतियात और बढ़ा दी गई है। अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने के साथ कोविड केयर सेंटर की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं एहतियातन एसपी, सीएमओ, एसडीएम, डॉक्टरों सहित राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के 20 अधिकारियों की सैंपलिंग भी की गई है। सैंपलिंग पैथोलॉजिस्ट डॉ. राशि भटनागर और डॉ. मनीष बिष्ट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed