फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First Case of Corona in Champawat

टनकपुर, बनबसा में सात प्रवासी मिले कोरोना पॉजीटिव, मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
First Case of Corona in Champawat
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण से सुरक्षित चंपावत जिले में एक झटके में सात कोरोना पॉजीटिव केस सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पॉजीटिव मिले चार युवक मुंबई से 21 मई को आए हैं, जिन्हें टनकपुर में क्वारंटीन किया गया था। जबकि तीन अन्य युवक नोएडा और गुरुग्राम से पहले ही आ गए थे, जिन्हें उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। संक्रमित अभी सातों युवकों को उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि मुंबई से लौटे चारों युवक चंपावत व लोहाघाट के रहने वाले हैं। जो रोडवेज की दो बसों से 21 मई को आए थे, उन बसों में 74 लोग सवार थे। जिसमें 10 चंपावत के, 47 पिथौरागढ़ के, एक सितारगंज का, 10 रुद्रपुर के और छह बसों के चालक-परिचालक शामिल थे। जिनकी सूचना संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को दे दी गई है। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित युवक बनबसा के रहने वाले हैं, जो करीब पांच दिन पूर्व आए हैं। इनमें एक युवक नोएडा और दो गुरुग्राम से आए हैं। जिन्हें बनबसा में उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। एसीएमओ डॉ. हयांकी ने बताया कि सभी संक्रमितों को टनकपुर और बनबसा से शनिवार की सुबह उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है। इन सभी संक्रमितों की उम्र 22 से 47 साल के बीच है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। एसीएमओ डॉ. हयांकी ने बताया कि एहतियातन इन संक्रमितों की स्क्रीनिंग, सैंपलिंग और इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सेंटरों में ये लोग क्वारंटीन किए गए थे, उन सेंटरों में रह रहे अन्य लोगों पर भी एहतियातन निगरानी रखने और कोरोना संक्रमण से बचाव को हर जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। - दयानंद सरस्वती, एसडीएम टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed