फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire moccillated on Disaster Reduction Day

आपदा न्यूनीकरण दिवस पर फायर मॉकड्रिल किया गया

Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fire moccillated on Disaster Reduction Day
मॉकड्रिल में घायल का उपचार करते जवान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वर्ष 2013 में 16 जून को आई दैवीय आपदा के पश्चात प्रत्येक वर्ष 16 जून को राज्य में मनाये जाने वाले आपदा न्यूनीकरण दिवस पर सेना, एसएसबी, एसडीआरएफ तथा जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला कंट्रोल रूम को सुबह 10.24 बजे सेना की ओर से वन विभाग और सैन्य क्षेत्र के पास में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सायरन बजाकर आपदा राहत कार्यों के लिए गठित त्वरित कार्रवाई दल को सतर्क किया गया। 

जिस पर 10:35 बजे तक सभी संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम में पहुंचे। लोहाघाट फायर ब्रिगेड तथा पुलिस लाइन से एक-एक टीम आग बुझाने के साथ ही चिकित्सा विभाग की एक टीम मौके के लिए रवाना की गई। सभी टीमों ने मौके पर पहुुंचकर आपसी तालमेल के साथ लगभग 10:45 बजे आग पर काबू पा लिया तथा आग से झुलसे दो घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मॉकड्रिल  संपन्न होने पर पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु कहा कि मॉकड्रिल में अधिकारियों का रेस्पोंस टाईम पिछली बार से बहुत अच्छा था तथा इस बार आपसी सामंजस्य एवं तालमेल में भी किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिली। 
विज्ञापन



एडीएम हेमंत वर्मा ने कहा कि अभी तक जो भी मॉकड्रिल हुई हैं, उनका आयोजन दिन में ही किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आपदा से संबंधित एक मॉकड्रिल का आयोजन रात्रि में किया जाएगा ताकि अधिकारियों के रात्रि में सचेत होने की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके। इस मौके पर सीडीओ हरगोविंद भट्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित लाल शाह, जिला हौम्योपैथिक अधिकारी शूरवीर सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, एसएसबी, सेना के जवानों सहित त्वरित कार्रवाई दल से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed