फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire Incident in Goli Birgul

चम्पावत: गोली गांव में जला आवासीय मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire Incident in Goli Birgul
चंपावत। जिले के गोली बिरगुल क्षेत्र में आबादी के पास चीड़ के पेड़ में लगी आग हवा चलने से आवासीय मकान तक पहुंच गई। इससे एक आवासीय मकान जल गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जल गया।गोली गांव के तोक धूरा में रविवार दोपहर करीब एक बजे पाना देवी के मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती गई। कई ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक वहां रखे सामान सहित पूरा मकान जल गया। घटना के समय गृहस्वामिनी पाना देवी घास काटने जंगल गई थी और अन्य परिजन भी घर से बाहर थे जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरी श्याम सिंह महराना में बताया कि पाना देवी का परिवार बेहद गरीब है। उनका बड़ा बेटा सुरेश भी गांव में मजदूरी करता है। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह महर ने बताया कि पीड़ित परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



गोली गांव में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की टीम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के कारणों का पता लगने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। - ज्योति धपवाल, तहसीलदार, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed