{"_id":"641748ffd45b7601b60c5a94","slug":"fire-in-shop-in-champawat-champawat-news-c-8-1-86794-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएससी में लगी आग, दो लाख रुपये और उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएससी में लगी आग, दो लाख रुपये और उपकरण जले
Sun, 19 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सीमांत पासम में सीएचसी केंद्र में लगी आग के बाद की स्थिति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे पासम के सीएससी में आग लगने से लाखों रुपये और उपकरण जल गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शनिवार रात को पासम में केदार राम के सीएससी और परचून की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखी दो लाख सत्तर हजार की नकदी सहित चार लाख का सामान और कपड़े जल गए। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सामान जल चुका था। सूचना राजस्व विभाग को दी गई है। दुकान स्वामी ने बताया कि नकदी, कंप्यूटर, परचून और कपड़े का सामान जल गया। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो गया है और भवन को नुकसान पहुंचा है। दुकान के ऊपरी मंजिल में उनके परिवार के अलावा एक परिवार और रहता था। आग लगने का पता चलने पर उन्होंने परिवार सहित अपनी जान बचाई। उन्होंने प्रशासन से मौका मुआयना कर मुआवजा देने की मांग की है। इधर तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा कि लगने मामले की जांच कराई जा रही है।