फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in Lohaghat Forest

Champawat News: मौसम में तपिश बढ़ने के साथ धधकने लगे जंगल

Sat, 04 Mar 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in Lohaghat Forest
लोहाघाट और काली कुमाऊं के जंगल धू-धूकर जलने लगे। - फोटो : लोहाघाट
लोहाघाट (चंपावत)। लंबे समय से बारिश न होने और लगातार बढ़ रही तपिश के कारण जंगलों में आग लगने लगी है। वन क्षेत्र लोहाघाट और काली कुमाऊं के जंगल धू-धूकर जलने लगे हैं। वन विभाग ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

झलानदेव के जंगलों में शुक्रवार शाम आग लगी। सरपंच और आसपास के लोगों ने पहले आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन काबू न पाने पर दमकल विभाग और वन विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल विभाग के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में गई टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने दमकल वाहनों के जरिये पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लाॅक के ग्राम सभा बैड़ा बैड़वाल, रैघांव के ऐड़ीधुरा और रावलगांव के सूराकोट में जंगल धधक रहे हैं। इस कारण चारों ओर धुआं छा गया। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। लोगों का कहना है कि हरे-भरे जंगल जलने से वन्यजीवों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि बारिश न होने के कारण हल्की सी चिंगारी भी आग का कारण बन रही है। काली कुमाऊं क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बाराकोट क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed