फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire broke out in the forests of Raulmel and Devala band.

Champawat News: रौलमेल, देवाला बैंड के जंगलों में लगी आग

Sun, 02 Feb 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests of Raulmel and Devala band.
पाटी (चंपावत)। तहसील क्षेत्र के रौलामेल, देवाला बैंड जंगलों में आग की लपटों से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुंआ फैला रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को रौलामेल, देवाला बैंड के जंगलों में भीषण आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ आग देवाला बैंड से चखड़िया नदी के पास तक पहुंच गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा। वन्य जीव भी डर के मारे इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन

फायर सीजन शुरू होने से पहले ही आग की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वनों को बचाना उनका कर्तव्य है।
वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत ने कहा कि वन पंचायत रौलामेल से लगी नाप भूमि पर अज्ञात लोगों ने कूड़ा जलाया था, इससे आग वन पंचायत रौलामेल के जंगलों तक फैल गई। विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed