फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire broke out in the forest near Boom Parking and Chhinigoth

Champawat News: बूम पार्किंग और छीनीगोठ के पास जंगल में धधकी आग

Fri, 03 Apr 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 03 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest near Boom Parking and Chhinigoth
टनकपुर (चंपावत)। तपिश बढ़ते ही जंगलों का धधकना भी शुरू हो गया है। क्षेत्र में दो अलग-अलग जंगल में अचानक आग लग गई। फायर सर्विस ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को बूम पार्किंग के पास उचौलीगोठ के जंगल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट और मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी बूम में तैनात अस्थायी फायर यूनिट ने मिनी हाईप्रेशर से होज रील के माध्यम और फायर टेंडर से होज पाइप फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया। जंगल की आग विकराल रूप ले चुकी थी। फायर टेंडर में पानी समाप्त होने पर दोबारा वाहन में लीसा डिपो से पानी भरकर मोटर फायर इंजन से लगातार मॉनिटर ब्रांच से पंपिंग कर आग को काबू किया गया। इसके बाद देर शाम को छीनीगोठ के पास जंगल में भी आग लग गई। फायर यूनिट ने समय रहते आग को काबू किया।
विज्ञापन

पटनगांव, बस्वाड़ी के जंगलों में लगी भीषण आग



पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटनगांव, बस्वाड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लग गई। रात भर लगी आग ने सुबह तक काजीना, पुनौली, खौली, गोगना, बस्वाड़ी के जंगलों के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वन संपदा का काफी नुकसान पहुंचा। जंगलों में लगी आग से उठे धुएं के कारण शुक्रवार को दिनभर मूलाकोट, पनियां, दियारी, सांगो, पाटी सहित आसपास के गांवों में धुंध फैली रही। धुएं से हृदय रोगियों, बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वन क्षेत्राधिकारी देवीधुरा श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग बुझाने के लिए महिपाल सिंह के नेतृत्व में फायर टीम को भेजा गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में लगी आग, बड़ा हादसा टला

चंपावत। जिले के ग्राम सभा खलकड़ियां क्षेत्र में मूसलाधार के पास स्थित एक गोशाला में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गोशाला स्वामी माधवानंद खर्कवाल के अनुसार आग अचानक लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर गोशाला में रखा चारा, सूखी घास, बल्ली समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों की तत्परता से गोशाला के पास बंधे अन्य पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जनहानि होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed