फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fewer devotees in Purnagiri Dham

पूर्णागिरि धाम में कम हुए श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fewer devotees in Purnagiri Dham
चंपावत के पूर्णागिरी धाम में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन के विपरीत दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की आमद बेहद कम रही है। पूर्णागिरि मंदिर समिति ने बताया कि दूसरे नवरात्र को तीन हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। पूर्णागिरि दर्शन में बाटनागाड़ नाला और खराब रास्ता सिरदर्द बना है। यहां से पूर्णागिरि तक जाना जगह-जगह मुश्किल भरा हो रहा है।
विज्ञापन

बाटनागाड़ से पैदा हुई मुश्किलों के बीच सोमवार को वाहन जरूर ठुलीगाड़ तक पहुंचे लेकिन अब भी ज्यादातर कारें बाटनागड़ से पहले बूम में ही पार्क हो रही है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बूम में पार्किंग शुल्क अधिक वसूली जा रही है। कुछ लोगों ने प्रशासन से इस मामले की शिकायत की है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि पार्किंग शुल्क के रूप में अधिक दाम वसूले जाने की जांच होगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पूर्णागिरि क्षेत्र की पेयजल योजनाओं को अब तक ठीक नहीं किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस ने बताया कि विभाग की टीम योजना की मरम्मत करने के लिए सोमवार से जुटी है। मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक योजना सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई रखें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने मंगलवार को मेले क्षेत्र की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बाटनगाड़ नाला क्षेत्र में सड़क को समतल करने के निर्देश दिए। हालांकि सड़क समतल होने के बावजूद नाले की वजह से श्रद्धालुओं को पानी के बीच से आवाजाही करनी पड़ रही है। पेयजल आपूर्ति हर हाल में बुधवार तक सामान्य करने के जल संस्थान को निर्देश दिए। सफाई दुरुस्त रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की हिदायत भी दी गई। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed