{"_id":"57dadf9d4f1c1bef05d47969","slug":"female-health-workers-extracted-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रैली निकालती एएनएम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने रैली निकालकर आक्रोश जताया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नारायणी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जोरदार रैली निकाली। संगठन के मंडलीय महासचिव सीता गहतोड़ी, जिला महामंत्री संतोष चंद, कोषाध्यक्ष इंद्रा बिष्ट, कलावती कुंवर, द्रोपदी देवी आदि ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
संगठन ने वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छह सितंबर से जारी आंदोलन के चलते गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
संगठन ने वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छह सितंबर से जारी आंदोलन के चलते गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन