लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन ने थुवामाहरा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नवीन करायत सहित कई किसानों ने कहा कि किसानों के नाम पर अनेकों योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। किसान नाथ सिंह माहरा, नीलावती देवी आदि ने समय पर आलू के बीज और खाद न मिलने पर नाराजगी जताई।
जंगली जानवरों से खेती को नुकसान पहुंचाने और समय से बारिश न होने की मार झेल चुके किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। केशव चौबे की अध्यक्षता में मदन पुजारी ने संचालन किया। राजेंद्र पुनेठा, नाथ सिंह, गोविंद चौबे, भुवन माहरा, दयाकिशन जोशी, जसी देवी, महेश सिंह, राजेश सिंह, कमला देवी, रघुवीर माहरा, जगत सिंह आदि थे।