फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers Congress Committee came out in support of farmers

किसानों के समर्थन में उतरी किसान कांग्रेस कमेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers Congress Committee came out in support of farmers
लोहाघाट में किसानों के आंदोलन को समर्थन देते उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है। यहां हुई बैठक में किसानों की मांगों को लेकर 21 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कमेटी के प्रांतीय सचिव चांद सिंह बोहरा का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से जब तक कृषि कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक किसान कांग्रेस कमेटी किसानों के समर्थन में खड़ी रहेगी। किसानों के समर्थन में 21 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा। इस दौरान कमेटी के कुमाऊं मंडल सचिव गिरीश सिंग्वाल, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता रमेश मेहता, लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष उमेद सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें सौंपे गए दायित्व के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत सहित सभी का आभार जताया। इस मौके पर त्रिभुवन चम्याल, बृजेश माहरा, मदन राम, प्रदीप देव, भुवन चौबे, हीरा सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed