{"_id":"59723d704f1c1b721a8b4820","slug":"farmer-warns-of-suicide-due-to-bank-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के तकादे से परेशान किसान ने आत्महत्या की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के तकादे से परेशान किसान ने आत्महत्या की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी की धमकी देने वाला किसान जयदत्त भट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत जिले के बडोली निवासी किसान जय दत्त भट्ट ने कर्ज की वसूली के लिए बैंक की ओर से किए जा रहे तकादे से परेशान होकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। इस संबंध में जय दत्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डीएम डा.अहमद इकबाल को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया है कि उसने अदरक की खेती के लिए जिला सहकारी बैंक चंपावत से 26 हजार रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन बरसात के कारण अदरक खेतों के साथ बह गई और सारी फसल नष्ट हो गई। इस कारण बैंक का कर्ज चुकाना असंभव हो गया है। उसका कहना है कि वह कर्ज माफी की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। जय दत्त का कहना है कि उसका कर्ज न सही कर्ज का ब्याज ही माफ कर दिया जाए। उसका कहना है कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। यदि जल्द ही उसके कर्ज अथवा ब्याज की माफी नहीं की गई तो वह आत्महत्या करने को विवश होगा। उसका कहना है कि बैंक की ओर से बार-बार जेल भेजने की धमकी के कारण उसे आत्मघाती कदम उठाने को विवश होना पड़ रहा है।
-
कर्ज माफी को लेकर 25 से क्रमिक अनशन
पिथौरागढ़। किसान संगठन ने किसानों के कर्ज माफ करने और सूखा राहत की राशि देने की मांग को लेकर 25 जुलाई से जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू करने का फैसला लिया है। कर्ज माफी के मुद्दे पर किसानों ने दो बार जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार की ओर से कोई आश्वासन न मिलने के बाद अब आंदोलन के अगले चरण में क्रमिक अनशन का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि क्रमिक अनशन बेमियादी होगा और यदि सरकार ने जल्दी कोई फैसला नहीं लिया तो अगले चरण में सामूहिक रूप से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के मामले में प्रदेश सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। बेड़ीनाग के डोलडुंगरी में आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों को एक पैसे की राहत राशि नहीं दी। इससे साबित होता है कि सरकार किसानों की मौत को भी गंभीरता से नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।